thumb

As Per Instruction of Dr. Rajat Chattopadhyay Sir The Pledge Taking Activity Done today

Pledge to combat global crisis

सुझावित क्षेत्र

व्यक्तिगत एवं कार्यालयी स्तर

व्यक्तिगत

•        मैं अपने दैनिक जीवन में पेट्रोल और डीज़ल के अनावश्यक उपयोग को कम करने का संकल्प  लेता/लेती हूँ।

•        मैं जहाँ तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग, साइकिल या पैदल चलने को प्राथमिकता  दूँगा/दूँगी।

•        मैं बेहतर ईंधन दक्षता हेतु वाहनों की समय पर सर्विसिंग एवं उचित रखरखाव सुनिश्चित  करूँगा/करूँगी।

•        मैं वाहनों को अनावश्यक रूप से चालू रखने से बचूँगा/बचूँगी तथा जिम्मेदार ड्राइविंग की आदतों को  बढ़ावा दूँगा/दूँगी।

•        मैं अनावश्यक यात्रा को कम करने हेतु वर्चुअल बैठकों एवं डिजिटल संचार को प्रोत्साहित  करूँगा/करूँगी।

•        मैं इलेक्ट्रिक वाहनों, स्वच्छ ऊर्जा तथा सतत गतिशीलता समाधानों के उपयोग का समर्थन  करूँगा/करूँगी।

•        मैं सजग रूप से स्वदेशी उत्पादों का चयन करूँगा/करूँगी तथा वोकल फॉर लोकलकी भावना को बढ़ावा दूँ गा/दूँगी।

•        मैं यथासंभव भारतीय MSMEs, स्टार्टअप्स एवं स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता  दूँगा/दूँगी।

•        मैं कार्यालय एवं घर में ऊर्जा, ईंधन, कागज़, जल तथा सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी को हतोत्साहित करूँगा/करूँगी।

•        मैं सहकर्मियों, परिवार के सदस्यों एवं समाज के बीच पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी व्यवहार को प्रोत्साहित करूँगा/करूँगी।

•        मैं जिम्मेदार उपभोग एवं आत्मनिर्भरता के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान दूँगा/दूँगी।

 

 

कार्यालयी

•        सप्ताह में एक दिन (गुरुवार) नो व्हीकल डेका आयोजन।

•        निकटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले कर्मचारियों हेतु कारपूल व्यवस्था को बढ़ावा देना।

•        इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग में वृद्धि करना।

•        वर्चुअल बैठकों को प्राथमिकता देना।

•        अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरेलू एवं विदेशी यात्राएँ करना।

•        कार्यशालाओं एवं सम्मेलनों का आयोजन वर्चुअल माध्यम से करना।